
देवसिया गांव में दूसरे दिन भी चोरी का प्रयास
Deoria News - भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव में दूसरे दिन शुक्रवार की
भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव में दूसरे दिन शुक्रवार की रात भी चोरों ने एक घर में दस्तक दी। हालांकि चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। लगातार हो रही चोरी की घटना से गांव के लोग भयभीत हैं। डाग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम व एसओजी ने भी पहुंच कर जांच की। सीसी फुटेज के जरिये चोरों तक पहुंचने में एसओजी जुटी हुई है। देवसिया गांव में गुरुवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया, नकदी समेत लाखों का सामान चोर उठा ले गए। देर शाम फोरेंसिक टीम, डाग स्क्वायड की टीम ने जांच की, लेकिन कुछ सफलता नहीं मिली।
पुलिस अभी जांच कर ही रही थी कि शुक्रवार की रात भी चोरों ने एक घर को निशाना बनाने का प्रयास किया। मकान का फाटक तोड़ने का प्रयास किए, लेकिन चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। सुबह इसकी जानकारी होने पर लोगों ने पुन: पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और जांच की। उधर शनिवार की दोपहर गांव में एसओजी पहुंची और जांच की। सीसी फुटेज के सहारे पुलिस टीम चोरों तक पहुंचने में जुटी हुई है। सीओ सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि टीमें लगी हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




