Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsBurglars Steal Jewelry and Cash Worth 3 Lakhs from House in Bhatauli Bujurg
मकान का ताला तोड़ कर तीन लाख का जेवर चोरी

मकान का ताला तोड़ कर तीन लाख का जेवर चोरी

संक्षेप:

Deoria News - गौरीबाजार के भटौली बुजुर्ग में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लगभग तीन लाख रुपये का जेवर और नकदी चुरा लिया। मकान मालिक की पत्नी और किराएदार मायके गई थीं। जब वह लौटीं, तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jan 03, 2026 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भटौली बुजुर्ग में गुरुवार की रात मकान का ताला तोड़ कर चोर करीब तीन लाख का जेवर व नकदी चुरा ले गए। सूचना पाकर रिश्तेदारी से लौटी मकान मालकिन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की खोजबीन में जुटी है। गौरीबाजार के करमाजीतपुर निवासी परमेश्वर यादव भटौली बुजुर्ग खरोह चौराहे पर मकान बना कर परिवार के साथ रहते हैं। मकान में किराएदार भी रहते हैं। वह कमाने के लिए बाहर गए हैं। गुरुवार को उनकी पत्नी रिंकी देवी व किराएदार महिला अंजनी दोनों अपने-अपने मायके चली गईं। शुक्रवार सुबह मकान का ताला टूटा देखा आसपास के लोगों ने मकान मालिक को मोबाईल से फोन कर सूचना दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आननफानन में रिंकी घर पहुंची तो कमरों का ताला टूटा पड़ा था। घर के भीतर सामान बिखरा था। घर के समीप अटैची तोड़ कर फेकी गई थी। बाक्स व अटैची में रखा मकान मालकिन का सोने का नथिया, टफ, पाजेब, पायल, फसीगनी व 15 हजार नकदी गायब है। वहीं किराए पर रह रही झंगहा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर निवासी अंजनी विश्वकर्मा पत्नी रंजीत की सोने की कान की बाली, नथुनी, सोने की अंगूठी, पायल व गोलक समेत नकदी चोर चुरा ले गए थे। मकान मालकिन रिंकी देवी पत्नी परमेश्वर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस चोरी के मामले की जांच में जुटी है।