कॉलेज डिग्री बांटने का संस्थान नहीं बल्कि सकारात्मक परिवर्तन की सोच : डा. तेज प्रताप

Jan 01, 2026 08:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - बनकटा (देवरिया) में बुद्ध पीजी कॉलेज का 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज के संस्थापक डॉ तेज प्रताप सिंह ने इसे सकारात्मक बदलाव का केंद्र बताया। प्रबंधक डॉ भानु प्रताप सिंह ने आधुनिक संसाधनों और रोजगारोन्मुख शिक्षा पर जोर दिया। समारोह में करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

कॉलेज डिग्री बांटने का संस्थान नहीं बल्कि सकारात्मक परिवर्तन की सोच : डा. तेज प्रताप

बनकटा (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम बुद्ध पीजी कॉलेज रतसिया कोठी का 31 वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। वर्ष 1995 में स्थापित यह महाविद्यालय 31 वर्षो से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा और संस्कार प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सिंह रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय के संस्थापक एवं कुलमुख्य डॉ तेज प्रताप सिंह ने की। डॉ तेज प्रताप सिंह ने कहा कि बुद्ध पीजी कॉलेज केवल डिग्री देने वाला संस्थान नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की सोच है, जो विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ता है। प्रबंधक डॉ भानु प्रताप सिंह ने महाविद्यालय को आधुनिक संसाधनों, शोध और रोजगारोन्मुख शिक्षा से जोड़ने की बात कही।

प्राचार्य डॉ राकेश रंजन ने 31 वर्षो की उपलब्धियों को शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। कार्यक्रम में बैंकिंग क्षेत्र से आए विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों को करियर व वित्तीय साक्षरता पर मार्गदर्शन दिया। समारोह का समापन राष्ट्र, समाज और शिक्षा के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थापिका श्रीमती रीता सिंह, चन्द्र प्रताप सिंह, डॉ संयोगिता सिंह, प्राचार्य डॉ राकेश रंजन, श्याम बहादुर सिंह, रोहित मिश्रा, अजित प्रताप सिंह, विजय चौहान आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;