Deoria News: युवक पर जानलेवा हमला, पेट में पेचकस घोंपा, स्थिति गंभीर

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: भटनी(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। भटनी थाना क्षेत्र के चांदपार गांव में गुरुवार देर

युवक पर जानलेवा हमला, पेट में पेचकस घोंपा, स्थिति गंभीर
युवक पर जानलेवा हमला, पेट में पेचकस घोंपा, स्थिति गंभीर

Deoria News: भटनी(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। भटनी थाना क्षेत्र के चांदपार गांव में गुरुवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक की पेट में पेचकस घोप दिया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।

घटना का विवरण

चांदपार गांव के रहने वाले रामप्रसाद का पुत्र प्रदीप कुमार(27) रात करीब 8:30 बजे घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान गांव का एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रदीप के पेट में पेचकस घोंप दिया और मौके से फरार हो गए।

इलाज और स्थिति

घटना के बाद परिजन घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने देवरिया मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस कार्रवाई

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

भटनी थाना प्रभारी पंकज गुप्ता ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कब हुई?
यह घटना गुरुवार देर रात हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: युवक पर जानलेवा हमला, पेट में पेचकस घोंपा, स्थिति गंभीर