मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई का सिर फोड़ा
Deoria News - बरहज के ग्राम परसिया देवार में शुक्रवार रात दो भाइयों के बीच मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बड़े भाई चंद्रशेखर ने छोटे भाई प्रमोद के सिर पर लाठी से वार किया, जिससे उसका सिर फट गया। परिवार ने प्रमोद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

बरहज (देवरिया), हिंदुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया देवार में शुक्रवार की रात मामूली विवाद में दो भाई भिड़ गए। मारपीट में बड़े भाई ने छोटे भाई का सिर फोड़ दिया। परिवार वाले उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहज पहुंचाया। चिकित्सको ने स्थिति गम्भीर देख देवरिया मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परसिया देवार निवासी प्रमोद प्रसाद 40 पुत्र सदरी प्रसाद गाँव मे ही किराना की दुकान चलाते है। बगल में उनके पिता सैलून की दुकान खोल रखे है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे प्रमोद के बड़े भाई चंद्रशेखर वहां पहुंचे। दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।
कहासुनी मारपीट में बदल गई। बड़े भाई चंद्रशेखर ने पास में पड़ी लाठी उठाकर प्रमोद के सिर पर दे मारा। जिससे प्रमोद का सिर फट गया। चोट गहरी होने से शरीर लहूलुहान हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित बड़े भाई को हिरासत में ले लिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


