Deoria News: फोरलेन पुल का निर्माणाधीन पिलर धंसा, हड़कंप

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: रामपुर कारखाना में फोरलेन सड़क के लिए बन रहे पुल का एक पिलर धंस गया। इससे आसपास के लोग सहम गए। यह घटना निर्माण कार्य की मानक प्रक्रिया पर सवाल उठाती है। पीडब्ल्यूडी द्वारा 115 करोड़ रुपए की लागत से 105 मीटर लंबा नया पुल बनाया जा रहा है।

फोरलेन पुल का निर्माणाधीन पिलर धंसा, हड़कंप

Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। फोरलेन सड़क के लिए बन रहे पुल का एक पिलर धंस गया। इससे आसपास के लोग और राहगीर सहम गए। पिलर के धंसने से निर्माण में मानक के अनुरूप काम होने पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

घटना का विवरण

देवरिया कसया मार्ग को पटनवा पुल के पास छोटी गंडक नदी क्रॉस करती है। वर्ष 1904 में अंग्रेजों ने गंडक नदी पर लोहे का पुल बनवाया था। लोहे का बना यह पुल आज भी मजबूत स्थिति में है। पैदल, साइकिल और बाइक सवार अभी इसी से आवाजाही करते हैं। सड़क के चौड़ी होने पर 20 साल पहले पीडब्ल्यूडी ने इसके बगल में एक पुल बनवाया। अब यह मार्ग फोरलेन में तब्दील होने जा रहा है। इसके चलते शासन ने पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव पर 105 मीटर लंबे नए पुल के लिए 115 करोड़ रुपए स्वीकृत किए।

पिलर का धंसना

पुल का निर्माण अब शुरू हो चुका है। कार्यदाई संस्था ने पुल बनाने के लिए तीन पिलर खड़ा कर दिया था। शनिवार की रात नदी की पानी के बहाव के बगल में बना तीसरा पिलर अचानक नीचे धंस गया। ग्रामीणों के मुताबिक पिलर धंसते ही धमाके सा आवाज सुनाई दिया। इससे वहां से गुजर रहे राहगीर और आसपास के लोग सहम गए। रविवार को धंसे हुए पिलर का फोटो खींचने के लिए आसपास के गांव के लोग पहुंचते रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ये पिलर कहाँ धंसा?
पिलर देवरिया कसया मार्ग पर पटनवा पुल के पास छोटी गंडक नदी के बगल में धंसा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।