ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियादेवरिया में बोलेरो ने बीएसएफ जवान समेत दो को रौंद डाला

देवरिया में बोलेरो ने बीएसएफ जवान समेत दो को रौंद डाला

मझौलीराज/सलेमपुर (देवरिया)। हिटी देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मठिया गांव के समीप...

देवरिया में बोलेरो ने बीएसएफ जवान समेत दो को रौंद डाला
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाFri, 22 Jan 2021 07:34 PM
ऐप पर पढ़ें

मझौलीराज/सलेमपुर (देवरिया)। हिटी

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मठिया गांव के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। भाटपाररानी के फुलवरिया गांव के रहने वाले दोनों बाइक सवारों में से एक बीएसएफ जवान था। हादसे की खबर मिलते ही दोनों के घर में कोहराम मच गया।

भाटपाररानी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के रहने वाले गौरीशंकर सिंह (35) पुत्र स्व. विरेन्द्र सिंह बीएसएफ में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती असोम में थी। पिछले साल 13 नवबंर को वह छुट्टी में गांव आए हुए थे। गुरुवार को वह अपने गांव के रत्नेश सिंह (28) पुत्र मैनेजर सिंह की बाइक से किसी कार्य से सलेमपुर आए थे। वहां से दोपहर बाद बाइक से वापस घर जा रहे थे। मझौलीराज-फुलवरिया मार्ग पर सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मठिया गांव के समीप ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने डायल 108 और सलेमपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचती, उसके पहले ही ग्रामीणों ने दोनों को एम्बुलेंस से सलेमपुर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही दोनों घरों में कोहराम मच गया। सीओ श्रीयस त्रिपाठी ने कहा कि बोलेरो व बाइक कब्जे में है। बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें