गौरीबाजार में रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव
Deoria News - गौरीबाजार में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान देवरिया के दानिश सिद्दिकी के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ट्रेन से गिरने से मौत का दावा कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गौरीबाजार में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरीबाजार के भटौली बुजुर्ग गांव के समीप शुक्रवार देर शाम ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान देवरिया के अलीनगर दानिश सिद्दिकी (35) पुत्र कैश सिद्दकी के रूप में हुई है। बताया जाता है वह रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल का मूल निवासी है और कुशीनगर के हाटा में काम करता था।
परिजनों के मुताबिक वह शाम करीब 4 बजे घर से निकला था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसका शव गौरीबाजार में रेलवे ट्रैक के पास मिला। मौके पर आए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से मौत बता रही है। फिलहाल, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


