Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsBody Found in Small Gandak River Identification Made via Mobile
मुंगेर के रहने वाले व्यक्ति का शव नदी से बरामद

मुंगेर के रहने वाले व्यक्ति का शव नदी से बरामद

संक्षेप: Deoria News - सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। बिहार प्रांत के मुंगेर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति का

Wed, 23 July 2025 07:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। बिहार प्रांत के मुंगेर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति का शव मंगलवार की देर शाम छोटी गण्डक नदी में मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक के पास मिले मोबाइल की मदद से शव की शिनाख्त हो सकी। कोतवाली क्षेत्र के नदावर पुल के समीप लोगों ने छोटी गण्डक नदी में एक शव देख कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही थी। बुधवार को पहुंचे अनिल कुमार सिंह ने शव की शिनाख्त अपने बड़े भाई नीरज कुमार सिंह(50) पुत्र रामस्वरूप सिंह निवासी जिला मुंगेर थाना व गांव दरियापुर बिहार के रूप में की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने बताया कि आठ दिन पहले नीरज सिंह बाबा धाम के लिए निकले थे। हम सभी पांच दिन उनके मोबाइल पर सम्पर्क कर रहे थे। पुलिस ने मृतक के पॉकेट से मिले मोबाइल से सिमकार्ड निकाल कर जब दूसरे मोबाइल में लगाया तो परिजनों से संपर्क हुआ। चौकी इंचार्ज मझौलीराज रंजय सिंह ने बताया कि नदावर पुल के समीप छोटी गण्डक नदी से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त हो गई हैं। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई।