पुलिस लाइन में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में रविवार को सावित्री हास्पीटल के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पढ़चढ़

पुलिस लाइन में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में रविवार को सावित्री हास्पीटल के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पढ़चढ़ कर पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर व एएसपी आनंद कुमार पांडेय ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। एसपी ने कहा कि हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। खून देने से किसी तरह का शरीर को नुकसान नहीं होता है।आपके खून से किसी की जिंदगी बच सकती है। इसलिए हर किसी को भी वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान शिविर में पुलिस कर्मियों के साथ ही उनके परिवार के लोगों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

सीओ लाइन मनोज कुमार, वरिष्ठ लिपिक भुवनेश कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।