Deoria News: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाने की बनी रणनीति
Deoria News: भाटपाररानी/सलेमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 22 जुलाई को होने वाले विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की सफलता के लिए बैठक की। विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने निष्ठा से काम करने का आह्वान किया। पार्टी की नीतियों का प्रचार करने पर जोर दिया गया। उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की।

Deoria News: भाटपाररानी/ सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जगहों पर बैठक कर 22 जुलाई को होने वाले विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई। इसके लिए मंडल पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।
बैठक की रणनीति
बैठक में विधायक एवं कार्यक्रम संयोजक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि सम्मेलन की सफलता के लिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और मनोयोग से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष तक सम्मेलन की सूचना समय से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। जिन पदाधिकारियों को यह दायित्व सौंपा गया है, वे पूरी जिम्मेदारी के साथ इसे निभाएं। मंडल प्रभारी डॉ भानु प्रताप सिंह ने पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों का प्रचार करने की अपील की। संचालन मंडल महामंत्री आनंद पियूष उपाध्याय ने किया। अध्यक्षता विश्वम्भर पाण्डेय ने किया। इस दौरान सुरेश तिवारी, अमित शाही, जितेंद्र जायसवाल, मंटू पटेल, हृदयानंद गुप्ता, अंकुश शाही, धर्मेंद्र सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, शुभंजय सिंह, विजय कुमार बरनवाल, संतोष पांडेय, जितेंद्र कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं का योगदान
सलेमपुर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक किया। पार्टी जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि पार्टी का संगठन बूथ स्तर पर कार्यरत कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी बूथ सम्मेलन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा एवं उत्साह के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान कुंजबिहारी सिंह, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, जिला मंत्री निर्मला गौतम, कन्हैया जायसवाल, त्रिपुनायक विश्वकर्मा, छेदी जायसवाल, उमाकांत मिश्र, विनय पांडेय, इंद्रजीत मौर्य, संजय श्रीवास्तव, कृष्णकांत तिवारी, अरविंद तिवारी, अशोक तिवारी, अमरदत्त यादव, हरिश्चंद्र कुमार, शशांक तिवारी, इसरार अहमद, राजेश यादव, अनिल ठाकुर, चंदा शुक्ला, अमित यादव मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


