राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य कर रही भाजपा : पवन

Apr 08, 2026 02:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में भाजपा द्वारा स्थापना दिवस पर महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई की गई। किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्तियों की पूजा-अर्चना की। जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि इन महापुरुषों ने देश सेवा और एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य कर रही भाजपा : पवन

देवरिया, निज संवाददाता स्थापना दिवस पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे महापुरुषों की मूर्तियों के स्वच्छता अभियान के क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाजपा के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्तियों की साफ-सफाई की। इसके पश्चात माल्यार्पण-पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन कर उनको नमन किया।इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि देशसेवा की भावना, राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय की संकल्पना को लेकर इन महापुरुषों द्वारा स्थापित भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसमें करोड़ों कार्यकर्ता निरन्तर देशहित मे कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरी रखते हुए देश को एकता के सूत्र में बांधने और अखंड भारत की स्थापना के लिए डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल जी ने अपने प्राणों की आहुति दे दी।इस

दौरान डॉ. मधुसूदन मिश्र, अरुण मिश्र, विजेंद्र चौहान, राजू मिश्र, सुनील कुमार, संतोष चौरसिया, डॉ. एसबी तिवारी, विजय कुशवाहा, वीरेंद्र पाठक, डॉ. विनोद पाण्डेय उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।