Deoria News: शक्ति केंद्र की बैठक कर बूथों का सत्यापन करें: काली प्रसाद

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: भाटपाररानी में बीजेपी मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और यूपी सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने बूथ सत्यापन की प्रक्रिया की दिशा में निर्देश दिए। कई प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

Deoria News: शक्ति केंद्र की बैठक कर बूथों का सत्यापन करें: काली प्रसाद

Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी भाटपाररानी मंडल की बैठक बुधवार को कस्बे के रानी पोखरा स्थित काली मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष काली प्रसाद व अन्य अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

बैठक में विचार-विमर्श

बैठक को संबोधित करते हुए भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं तथा संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करें। जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि 3 और 4 सितंबर को सभी शक्ति केंद्रों पर बैठक आयोजित कर बूथों का सत्यापन किया जाए। सत्यापन के बाद उसकी नवीन सूची शीघ्र जिले को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि मंडल कार्यसमिति, शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारी की उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

उपस्थित कार्यकर्ता

बैठक में प्रमुख रूप से प्रमुख अजय कुमार दुबे, सुशील कुमार शाही, डॉ. भानु प्रताप सिंह, रवि प्रकाश कुशवाहा, त्रिपुनायक विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद सहाय, अश्वनी कुमार सिंह, बिंदा कुशवाहा, सुरेश तिवारी, आनंद पियूष उपाध्याय, संतोष शाही, अमित शाही, धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, दिनेश चौरसिया, अशोक तिवारी, अभय प्रताप तिवारी, जितेंद्र जायसवाल, चंद्र किशोर द्विवेदी, देवेश पांडेय, अतुल श्रीवास्तव, शुभंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पड़री मंडल की बैठक भी संपन्नपड़री मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अजय कुमार दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं की बदौलत केंद्र में तीसरी बार तथा उत्तर प्रदेश में दूसरी बार भाजपा सरकार बनी है। उन्होंने भी 3 व 4 सितंबर को शक्ति केंद्रों की बैठक कर बूथों का सत्यापन करने और उसकी नवीन सूची जिले को उपलब्ध कराने का आह्वान किया। बैठक में त्रिपुनायक विश्वकर्मा, दुर्गा गुप्ता, जितेंद्र कुशवाहा, हृदय लाल शर्मा, नंदकुमार पटेल, नरसिंह गुप्ता, संतोष गुप्ता, पवन सिंह, सोनू पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦भाटपाररानी में बैठक किसके अध्यक्षता में हुई?−
भाटपाररानी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: शक्ति केंद्र की बैठक कर बूथों का सत्यापन करें: काली प्रसाद