प्रत्येक महीने के प्रथम सप्ताह में होगी भाजपा की संगठनात्मक बैठक
देवरिया, निज संवाददाता औरा-चौरी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष भूपेंद्र
देवरिया, निज संवाददाता औरा-चौरी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में मासिक समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान मुख्य वक्ता जिला प्रभारी व उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष संतराज यादव ने बताया कि प्रत्येक महीने में 1 से 7 तारीख को प्रथम सप्ताह में जिले पर संगठन की एक बैठक होगी तथा यह बैठक प्रत्येक मंडलों 7 से 15 तारीख के बीच एवं शक्तिकेंद्रों पर 15 से 21 के बीच और अंतिम रविवार को मोदी के मन की बात के साथ सभी बूथों पर आयोजित की जाएगी।
बैठक की समीक्षा
जिला प्रभारी यादव ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम आक्रोश पदयात्रा की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में जो शेष मंडल रह गए हैं उनका विधानसभावार जिले पर प्रशिक्षण किया जाएगा। उन्होंने बूथ सत्यापन हेतु नामित प्रवासीगणों को सख्त निर्देश दिया कि समयावधि के पूर्व बूथों का सत्यापन कार्य पूर्ण करा लें। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मासिक बैठक के दौरान जो भी विषय संज्ञान में लाए गए हैं उनपर गंभीरता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।
चुनावी विजय की शुभकामनाएं
उन्होंने पांच राज्यों के चुनावों में हुई तीन राज्यों में पार्टी की प्रचंड विजय की शुभकामनाएं भी दीं। संचालन जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, अजय शाही, संजय सिंह एडवोकेट, गंगा सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, रविंद्र कौशल, जिला मंत्री अरविंद पांडे बबुना, अभिषेक जायसवाल, महेश मणि, निर्मला गौतम, रमाशंकर निषाद, अभिषेक राय अंकुर, पवन कुमार मिश्रा, प्रभाकर तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, गिरिजेश सिंह, यशवंत शाही आदि उपस्थित रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


