भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सलेमपुर(देवरिया) में जिलाध्यक्ष काली प्रसाद का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है। प्रदेश सरकार विकास और सुशासन के लिए कृतसंकल्पित है। कार्यक्रम में कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जिलाध्यक्ष काली प्रसाद का भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने समारोह में आए संगठन के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है और इसकी वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के आयोजक दीपक गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन का मॉडल बनकर उभरा है।
प्रदेश सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अशोक पाण्डेय ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का कार्य करती है। इस दौरान माया जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, चंचल मिश्र, हिमांशु मिश्र, अशोक पाण्डेय, अभिषेक, सुनील सनेही, उमाकांत मिश्र, भोला मिश्र आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


