ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियाभाजपा नेताओं ने किया वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण

भाजपा नेताओं ने किया वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण

देवरिया। निज संवाददाता उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा सोमवार को आयोजित कोविड टीकाकरण महाअभियान को...

भाजपा नेताओं ने किया वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाTue, 03 Aug 2021 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया। निज संवाददाता

उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा सोमवार को आयोजित कोविड टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैक्सीनेशन के लिये लोगो को जागरूक किया। सेंटरों पर वैक्सीनेशन करा रहे लोगो से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, कोविड अभियान के सह संयोजक पवन कुमार मिश्र और मीडिया प्रमुख अम्बिकेश पाण्डेय ने मारवाड़ी बालिका इंटर कालेज, कन्या प्राइमरी नई बाजार और नगर पालिका स्थित प्राइमरी स्कूल में जाकर वैकसीनेशन करा रहे लोगो से मुलाकात किया।नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने लोगो से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश मे टीकाकरण महाअभियान बहुत तेज गति से चलाया जा रहा है। सभी के लिये केंद्र सरकार निःशुल्क टीका उपलब्ध करा रही है। हम सभी को मिलकर इस महाअभियान को सफल बनाना चाहिए। कोरोना को हराने का सबसे महत्वपूर्ण हथियार है टीकाकरण।इसलिये हम सभी टीका लगवाये और अगल-बगल के लोगो को प्रेरित करे। जिला उपाध्यक्ष भाजपा और अभियान संयोजक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देश को कोविड से मुक्त कराने के लिए कई प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं। लगभग सभी टीकाकरण सेंटरों पर भाजपा के कार्यकर्ता लोगो की सहायता में उपस्थित रहे। सहसंयोजक पवन कुमार मिश्र ने कहा कि 3 अगस्त को कोविड टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत पूरे जिले में 337 केंद्रों पर वैक्सिनेशन का कार्य हो रहा है।

इस दौरान मीडिया प्रमुख अम्बिकेश पाण्डेय, पवन मिश्र, सभासद आशीष गुप्ता, सभासद सुमित गुप्ता, सभासद आशुतोष तिवारी, प्रमोद पाण्डेय उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें