प्रशिक्षण में जनसेवा के विभिन्न आयामों की दी गई जानकारी

Apr 04, 2026 08:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भाजपा पथरदेवा मंडल की ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को पंडित

प्रशिक्षण में जनसेवा के विभिन्न आयामों की दी गई जानकारी

बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भाजपा पथरदेवा मंडल की ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही ने दीप प्रज्वलित कर किया।प्रशिक्षण महाअभियान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, कार्यप्रणाली और जनसेवा के विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा आम जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के गुर सिखाए गए। इस कृषि मंत्री शाही ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और समरस समाज के सपनों को साकार करना ही भाजपा का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समर्पण और निष्ठा के साथ जनसेवा में जुटें तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शाही ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, अजय शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह, क्रांति, रमाशंकर कुशवाहा, संजीत द्विवेदी, युगल किशोर तिवारी, संजय सिंह, रामायण साहनी, अवधेश सिंह, दयाशंकर शास्त्री, राम आशीष प्रसाद मौर्य, भीम यादव आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।