देश विकसित भारत के संकल्प की ओर हो रहा अग्रसर
देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की औरा-चौरी स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष काली प्रसाद

देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की औरा-चौरी स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष काली प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी आयोजित होने वाले विभिन्न संगठनात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाध्यक्ष प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प की ओर तेजी से अग्रसर है। इस उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जाएगी। बैठक में विकसित भारत सम्मेलन, एक पेड़ मां के नाम अभियान, ब्लॉकों में विशेष शिविरों का आयोजन, महा संपर्क अभियान, वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बलिदान दिवस तथा आपातकाल स्मृति दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा हुई।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, अजय कुमार दुबे, अजय शाही, गंगा सिंह कुशवाहा, ऊषा पासवान, महामंत्री प्रमोद शाही, रविंद्र कौशल, जिला मंत्री अरविंद पांडे बबुना, डा हेमंत मिश्रा, निर्मला गौतम, अभिषेक जायसवाल, रमाशंकर निषाद, महेश मणि, रामाज्ञा चौहान, शिवकुमार राजभर, संजय तिवारी, प्रभाकर तिवारी, पवन कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


