
जनजातीय समाज के अग्रदूत थे भगवान बिरसा मुंडा-पासवान
संक्षेप: Deoria News - बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भाजपा ने देवरिया क्लब में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया। केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान ने कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के अग्रदूत थे और उनके संघर्ष ने हमें प्रेरित किया। भाजपा का जनजातीय गौरव पखवाड़ा 1 से 15 नवंबर तक चलेगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
देवरिया, निज संवाददाता। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने देवरिया क्लब में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के अग्रदूत थे। उन्होंने अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ उलगुलान आंदोलन कर आदिवासी समाज को संगठित किया। उनका संघर्ष आज भी हमें स्वाधीनता, स्वदेशी और सामाजिक समरसता की दिशा में प्रेरित करता है। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनजातीय गौरव पखवाड़ा 1 से 15 नवंबर की भी सराहना की, जिसका उद्देश्य जनजातीय संस्कृति और इतिहास को जन‑जन तक पहुंचना है। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हम बिरसा मुंडा के आदर्शों को सम्मानित करने के लिए इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाते हैं।

इस पखवाड़े के तहत देवरिया में कई सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिससे कि आदिवासी समाज का गौरव और अधिक उजागर हो। उन्होंने सभी को इस अवसर पर स्वच्छता, पुष्पार्चन व दीपोत्सव में भाग लेने का आह्वान किया। समारोह में बिरसा मुंडा के जयकारे लगाते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी को इस ऐतिहासिक दिन की शुभकामना दी गई। यह आयोजन भाजपा के प्रदेश‑व्यापी ‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा’ का हिस्सा है, जो 1 से 15 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, संजय सिंह एडवोकेट, अजय कुमार दुबे, गंगा सिंह कुशवाहा, अजय शाही, महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रमोद शाही, नीरज शाही, रामधनी गोंड, विजय गोंड, आदित्य गोंड, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, अंगद तिवारी, गंगा शरण पांडे, प्रणव दुबे, मुकुल मणि त्रिपाठी, अजय सिंह, रविशंकर नाथ त्रिपाठी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बिहार में पुनः बनने जा रही एनडीए की सरकार-पासवान केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने बुधवार को शहर के देवरिया क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुनः एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने सोलह दिनों तक मैने भी पश्चिमी चंपारण में पार्टी व एनडीए के लिए प्रचार किया है जिसमें जनता का भरपूर समर्थन मिला है। नीतीश बाबू के नेतृत्व में पुनः सरकार बनने जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




