बर्थ डे पार्टी में हुए बवाल के मामले की सीओ सदर ने शुरू की छानबीन
Deoria News - रामपुर कारखाना में 14 मई को प्रदीप चौहान की बर्थडे पार्टी में विवाद हुआ। बाइक के इंडिकेटर टूटने पर अध्यक्ष पति सतीश वर्मा और प्रमोद पासवान के बीच झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज हुआ है और आरोपी अंडरग्राउंड हो गए हैं। इस मामले में ठाकुर मंदिर समिति के सदस्यों का नाम आने से आक्रोश बढ़ गया है।

रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बर्थडे पार्टी में हुए बवाल के मामले में क्षेत्राधिकार सदर ने छानबीन शुरू कर दिया है। धड़ पकड़ की डर से दोनों पक्षों के आरोपी अंडरग्राउंड हो गए हैं। बवाल के मामले में अध्यक्ष पक्ष के 10 और विपक्षी गुट के 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमे में ठाकुर मंदिर समिति सदस्यों का नाम आने से कस्बा वासियों में आक्रोश है। दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज होने की चर्चा लगातार चौथे दिन कस्बा समेत चौक चौराहों पर चलती रही।नगर पंचायत रामपुर कारखाना निवासी प्रदीप चौहान के घर 14 मई को बर्थडे पार्टी थी। बाइक का इंडिकेटर टूटने की बात पर अध्यक्ष पति सतीश वर्मा और कस्बे के नोनिया टोली वार्ड निवासी प्रमोद पासवान के बीच विवाद हो गया था।
मामले में रामपुर कारखाना पुलिस ने नोनिया टोली वार्ड निवासी प्रमोद कुमार पासवान की तहरीर पर अध्यक्ष पति सतीश वर्मा समेत 10 लोगों और अध्यक्ष पति सतीश वर्मा की तहरीर पर सपा नेता पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत लगभग 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों मुकदमों की जांच क्षेत्राधिकार सदर संजय कुमार रेड्डी कर रहे हैं। रविवार की देर शाम सीओ सिटी दलबल के साथ रामपुर कारखाना पहुंचे। हालांकि गिरफ्तारी के डर से दोनों ही मामलों के आरोपी घर से गायब थे। क्षेत्राधिकार सदर में घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद लगभग आधा दर्जन आरोपियों के घर पहुंचकर पूछताछ किया। इधर मामले में कस्बे के सबसे प्राचीन राम जानकी अर्थात ठाकुर मंदिर समिति के सदस्यों पर मुकदमा दर्ज होने से मामला पेचीदा हो गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


