बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार घायल

Mar 03, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - रामपुर कारखाना। बरियारपुर थाना क्षेत्र के चकरवा पड़री बाजार निवासी पप्पू प्रसाद (40) सोमवार को बाइक से किसी कार्य वश रामपुर कारखाना की ओर आ रहे थे। अ

बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार घायल

रामपुर कारखाना। बरियारपुर थाना क्षेत्र के चकरवा पड़री बाजार निवासी पप्पू प्रसाद (40) सोमवार को बाइक से किसी कार्य वश रामपुर कारखाना की ओर आ रहे थे। अभी वह सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरिया कसया मार्ग स्थित भीमपुर चौराहे के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बोलेरो चालक ठोकर मार दिया। ठोकर मारने के बाद चालक गाड़ी को लेकर भाग गया। हादसे में बाइक सवार पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सरकारी एंबुलेंस से घायल को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।