Bihar Liquor Smugglers Shift Tactics Now Using Trains for Transportation शराब तस्करों ने बदला ट्रेंड, ट्रेन से बिहार भेज रहे खेप, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsBihar Liquor Smugglers Shift Tactics Now Using Trains for Transportation

शराब तस्करों ने बदला ट्रेंड, ट्रेन से बिहार भेज रहे खेप

Deoria News - शराब तस्करों ने तस्करी के तरीके में बदलाव किया है। अब वे सड़क के बजाय ट्रेन से शराब बिहार पहुंचा रहे हैं। जीआरपी ने हाल ही में दो मामलों में शराब की खेप पकड़ी है और तस्करों को जेल भेज दिया है। अब...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाWed, 20 Aug 2025 10:45 AM
share Share
Follow Us on
शराब तस्करों ने बदला ट्रेंड, ट्रेन से बिहार भेज रहे खेप

देवरिया, निज संवाददाता: शराब तस्करों ने तस्करी का ट्रेंड बदल दिया है। अब सड़क मार्ग की बजाय ट्रेन से बिहार में शराब की खेप पहुंचा रहे हैं। दो दिनों में जीआरपी ने शराब की दो खेप पकड़ कर इसकी पुष्टि की है। शराब तस्करों को जेल भेजने के बाद अब जीआरपी उनके सरगनाओं की तलाश कर रही है। अप्रैल 2016 के पहले बिहार से यूपी में शराब की तस्करी होती रही। लेकिन बिहार सरकार ने शराब पर रोक लगा दी। जिसके बाद यूपी के रास्ते बिहार में शराब की खेप पहुंचने लगी। पहले ट्रक व टैंकर से शराब तस्कर देवरिया के रास्ते बिहार में शराब पहुंचाने का कार्य करते थे।

लेकिन पुलिस की सख्ती बढ़ी और करोड़ों की शराब पकड़ी जाने के बाद शराब तस्करों ने अपना ट्रेड बदल दिया है। अब शराब तस्कर ट्रेन के माध्यम से शराब को बिहार भेजने का कार्य कर रहे हैं। पीठू बैग में शराब रखकर बिहार भेजा जा रहा है। हाल के दिनों में जीआरपी ने ऐसे तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की है। केस एक----जीआरपी देवरिया ने सोमवार को प्लेटफार्म संख्या एक से एक युवक को 36 अदद देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार ईशू निवासी गौरा वार्ड नंबर 12 बरहज बताया। इस मामले में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। केस संख्या दो----जीआरपी भटनी ने मंगलवार को प्लेटफार्म से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 45 अदद देसी शराब बरामद किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रोहित कुमार निवासी लहेजी मठिया हसनपुरा जिला सिवान बिहार बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।