ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियाविन्ध्याचल स्टेशन की तर्ज पर बदलेगी भटनी रेलवे स्टेशन की सूरत

विन्ध्याचल स्टेशन की तर्ज पर बदलेगी भटनी रेलवे स्टेशन की सूरत

जल्द ही भटनी स्टेशन आपको सज-धज के तैयार मिलेगा। स्टेशन के प्लेटफार्म की उंचाई और सुन्दरीकरण का काम शुरु हो गया है। अधिकारियों की माने तो विंध्याचल स्टेशन की तरह भटनी स्टेशन को तैयार किया जाएगा। करीब...

विन्ध्याचल स्टेशन की तर्ज पर बदलेगी भटनी रेलवे स्टेशन की सूरत
मारुति नंदन मिश्र, देवरिया(भटनी) Thu, 05 Mar 2020 12:11 PM
ऐप पर पढ़ें

जल्द ही भटनी स्टेशन आपको सज-धज के तैयार मिलेगा। स्टेशन के प्लेटफार्म की उंचाई और सुन्दरीकरण का काम शुरु हो गया है। अधिकारियों की माने तो विंध्याचल स्टेशन की तरह भटनी स्टेशन को तैयार किया जाएगा। करीब छह माह में स्टेशन की व्यवस्था पूरी तरह बदली हुई नजर आएगी।

पांच प्लेटफार्म तथा हर रोज करीब दो दर्जन से अधिक गाड़ियों के ठहराव वाले भटनी जंक्शन के सुन्दरीकरण का काम शुरु हो गया है।  वेटिंग रुम से लेकर अधिकारियों के कार्यालय तक सुन्दरीकरण का काम किया जा रहा है। स्टेशन के प्लेटफार्म एक, चार तथा पांच पर छोटा सा ही छज्जा लगा है। जिसके बढ़ाने की मांग कई बार की जा चुकी है। 

अब उस पर काम शुरू हुआ है। स्टेशन के प्लेटफार्म 2 के उच्चीकरण करने के साथ ही वेटिंग रुम व स्टेशन अधीक्षक के कक्ष का सुंदरीकरण होगा। उसके लिए कार्यालयों की छत को तोड़कर उसे ऊंचा बनाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार टिकट घर के बाहर पार्क के सुन्दरीकरण और पार्किंग व्यवस्था को भी बेहतर किया जाएगा। करीब 3 करोड़ की लागत से स्टेशन की व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। यही नहीं लम्बे अरसे से बंद पड़ा भोजनालय भी जल्द ही शुरु होने जा रहा है।

श्रेणी- बी
यात्रियों की संख्या रोज - 3200
मासिक आय- 90 लाख
प्लेटफार्म की संख्या- 5

स्टेशन के सुन्दरीकरण का काम विभाग द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें प्लेटफार्म के उच्चीकरण काम शुरु हो गया है। जल्द ही स्टेशन की व्यवस्था में बदलाव दिखेगा। वेटिंग रुम, पार्किंग, पार्क आदि के सुन्दरीकरण का काम होना है।
कन्हैया गिरी, स्टेशन अधीक्षक भटनी।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें