कपरवार पहुंचे बीडीओ, शुरू कराई नाली की सफाई
Deoria News - बरहज-रुद्रपुर मार्ग पर मलिन बस्ती में गंदे पानी की समस्या को लेकर खंड विकास अधिकारी एजाल अहमद ने मौके पर पहुंचकर नाली की सफाई शुरू कराई। ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था। बीडीओ ने सफाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली।

कपरवार, हिन्दुस्तान संवाद बरहज-रुद्रपुर मार्ग स्थित मलिन बस्ती में जाम नाली और सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को खण्ड विकास अधिकारी एजाल अहमद मौके पर पहुंचे। स्थिति का अवलोकन करने के बाद तत्काल नाली की सफाई शुरू कराई।समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क पर बह रहे गंदे पानी को लेकर प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा था। सड़क पर जलभराव और गंदगी देख बीडीओ ने नाराजगी जताई और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रहलाद गुप्ता को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि नाली की सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, इसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए।
नाली की सफाई शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


