Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsBank Manager s Suicide Attempt Rescued by Police in Deoria
वीडियो कॉल कर बैंक के मैनेजर ने किया फांसी लगाकर जान देने का प्रयास, पुलिस ने बचाया

वीडियो कॉल कर बैंक के मैनेजर ने किया फांसी लगाकर जान देने का प्रयास, पुलिस ने बचाया

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया के रामनाथ मोहल्ले में एक बैंक मैनेजर ने परिवार से वीडियो कॉल के दौरान आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की और उन्हें फंदे से उतारकर बचा लिया। यह घटना पत्नी के...

Thu, 16 Oct 2025 01:57 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। शहर के देवरिया रामनाथ मोहल्ले में किराए के कमरे में रह रहे एक बैंक के मैनेजर ने मंगलवार की रात को परिवार के सदस्यों को वीडियो कॉल कर कमरें में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों की सूचना पर लोकेशन ट्रेस कर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें फंदे से उतारकर जान बचा ली। मैनेजर का उनकी पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति शहर के एक बैंक में मैनेजर हैं। वे शहर के देवरिया रामनाथ मोहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 1 बजे परिवार के सदस्यों से वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसकी जानकारी बैंक मैनेजर के ममेरे भाई ने डीजीपी कार्यालय को दी। वहां से एसपी के पीआरओ डॉ महेन्द्र कुमार को फोन कर इसके बारे में बताया गया। पीआरओ ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस व सर्विलांस सेल से मुख्य आरक्षी विमलेश सिंह को दी। पुलिस तत्काल बैंक मैनेजर का लोकेशन ट्रेस कर कमरे पर पहुंची और बैंक मैनेजर को फंदे से उतारकर उसे सकुशल बचा लिया। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि पुलिस की तत्परता के कारण बैंक मैनेजर की जान बच गई। एक व्यक्ति किसी बैंक में कार्यरत है। उसके फांसी लगाने की जानकारी मिली थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचा लिया। उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आनंद कुमार पाण्डेय, एएसपी देवरिया।