हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, 250 करोड़ का कारोबार प्रभावित
Deoria News - देवरिया में बैंक कर्मचारियों ने निजीकरण और मजदूर विरोधी श्रम संहिता के खिलाफ हड़ताल की। इससे बैंकों में लगभग 250 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और सरकार की नीतियों का विरोध किया, जिससे ग्राहकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

देवरिया, निज संवाददाता। बैंकों के निजीकरण और मजदूर विरोधी श्रम संहिता को वापस लेने की मांग को लेकर गुरूवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे विभिन्न बैंकों में करीब 250 करोड़ रूपए का कारोबार प्रभावित रहा। इस दौरान बैंककर्मियों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। इससे ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जरूरी कामकाज को लेकर बैंक पहुंचे कई ग्राहकों को निराश होकर वापस घर लौटना पड़ा। ऑल इंडिया बैंक एंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बैंककर्मियों ने गुरूवार को बैंकों में कामकाज ठप कर दिया। शाखाओं में तालाबंदी करने के बाद बैंककर्मियों ने सरकार की नीतियों को लेकर अपना विरोध जताया।
इस दौरान बैंककर्मी स्टेशन रोड पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं पर सभा भी किया। जिला महामंत्री रैश्री प्रसाद ने कहा कि सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी हैं। बैंक, एलआईसी का निजीकरण किया जा रहा है। ज्वाइंट सेक्रेटरी पीएनबी एसए सौरभ दास ने कहा कि सरकार ने आइडीबीआई बैंक को बेचने का निर्णय लिया है। जब तक सरकार कर्मचारी विरोधी अपने आदेश को वापस नहीं लेगी, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान धनंजय सिंह, नवनीत कुमार उपाध्याय, रत्नाकर मणि, शिवानंद त्रिपाठी, मनोज तिवारी, अनिल महतो और सुजित द्विवेदी समेत अन्य बैंककर्मी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


