पार्टी के संस्थापक की जयंती को लेकर बसपा की हुई बैठक

Mar 08, 2026 02:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई, जिसमें कांशीराम की जयंती मनाने की तैयारी की गई। मुख्य अतिथि सुरेश कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं को 15 मार्च को लखनऊ में होने वाली जयंती के लिए तैयारियों का निर्देश दिया। विशिष्ट अतिथि ऋषि कपूर ने युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी देने की बात की।

पार्टी के संस्थापक की जयंती को लेकर बसपा की हुई बैठक

देवरिया, निज संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। जिसमें लखनऊ में होने वाले पार्टी संस्थापक के कांशीराम की जयंती को लेकर तैयारी की गई। बैठक के मुख्य अतिथि मुख्य मण्डल प्रभारी सुरेश कुमार गौतम रहे।मुख्य अतिथि ने कहा कि 15 मार्च को लखनऊ में कांशीराम स्मारक स्थल पर पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए कार्यकर्ता अपने स्तर पर बैठक कर तैयारी कर लें। इन कार्यों के बाद कार्यकर्ता पार्टी के मजबूती के लिए जुट जाएं। विशिष्ट अतिथि ऋषि कपूर ने कहा कि संगठन में पार्टी के द्वारा नौजवानों को जिम्मेदारी दी जा रही है।

नौजवान साथी मिलकर इस बार पार्टी को मजबूत बनाएं।इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद आजाद, ओमप्रकाश गौतम, नितिश कुमार, छेदी मास्टर अकेला, ज्ञान प्रकाश सिंह, संतोष कुमार, जब्बार अली, रोहित, अजय कुमार, नथुनी प्रसाद, जिउत मास्टर, गोविन्द कुमार, ज्वालाजी प्रजापति, रामअशीष, बालचन्द राही आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।