
देवरिया में बीच चौराहे पर छात्रा ने पीया फिनायल, मची अफरा-तफरी
Deoria News - देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र में एक बीए की छात्रा ने चौराहे पर फिनायल पी लिया। लोगों ने छात्रा को उल्टी करते देखा और तुरंत उसे डुमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इस घटना से चौराहे पर अफरातफरी मच गई।
रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह बीच चौराहे पर बीए की एक छात्रा ने फिनायल पी लिया। छात्रा को फिनायल पीते देख चौराहे पर मौजूद लोग सकते में आ गए। थोड़ी ही देर बाद छात्रा को उल्टी होने लगी। यह देख चौराहे पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने उसे पीएचसी डुमरी पहुंचाया जहां से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। देवरिया के रामपुर कारखाना नगर पंचायत मुख्य चौराहे पर गुरुवार की सुबह बीए की एक छात्रा पहुंची। वह पिट्ठू बैग लिए हुए थी। आसपास के लोगों के मुताबिक सुभाषचंद्र बोस चौक के पास पहुंचकर उसने अपना बैग खोला और फिनायल का बोतल निकाल लिया।
लोगों के कुछ समझने से पहले ही वह बोतल खोल और गटागट आधा बोतल फिनायल पी गई। इसी दौरान एक युवक उसके पास पहुंचा और बोतल छीनने की कोशिश करने लगा। थोड़ी ही देर बाद छात्रा को उल्टी होने लगी। यह देख चौराहे पर अफरातफरी मच गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने छात्रा को युवक के साथ ई रिक्शा से डुमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अभी अस्पताल से पता करता हूं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




