देवरिया को हरा आजमगढ़ का ट्रॉफी पर कब्जा
Deoria News - आजमगढ़ छात्रावास ने देवरिया छात्रावास को हराकर ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष वालीबाल फाइनल में ट्रॉफी जीती। मुख्य अतिथि डॉ रतनपाल सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। सेमीफाइनल में आजमगढ़ ने देवरिया को हराया। खेल में भाग लेना महत्वपूर्ण है, यह जीत-हार से ज्यादा मायने रखता है।

देवरिया, निज संवाददाता। खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में रवींद्र किशोर शाही स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष वालीबाल के फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ छात्रावास ने देवरिया छात्रावास को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ रतनपाल सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन देवरिया वॉलीबाल एसोसिशन व आजमगढ़ वॉलीबाल छात्रावास के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें आजमगढ़ ने 25-21 व 25-23 से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में देवरिया वॉलीबाल छात्रावास ने स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर को हरा दिया। उसके बाद देवरिया छात्रावास और आजमगढ़ छात्रावास के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें आजमगढ़ ने देवरिया को 25-20, 24-26 व 25-23 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विधान परिषद सदस्य श्री सिंह ने कहा कि खेल हमें अनुशासन और विषम परिस्थिति में चुनौती का सामना करने का गुण विकसित करता है। जीत और हार से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल में हिस्सा लेना होता है। इस दौरान भाजपा नेता अरुण सिंह , अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग जैनूराम, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, पूजा सिंह, प्रमोद शाही, अजय शाही, कामेश्वर तिवारी, फूलचन्द गुप्ता, अजय जायसवाल, गिरिश सिंह, शकील अहमद, दिवाकर मणि त्रिपाठी, लालू सिंह यादव, प्रवीन कुमार, सत्येद कुमार, डॉ डीके पाण्डेय व अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।------------मैराथन में शानदार प्रदर्शन करने पर चिकित्सक सम्मानितजिला स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शहर के चिकित्सक डॉ विनोद सिंह को मुंबई में आयोजित टाटा मैराथन में शानदार प्रदर्शन करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं मास्टर कोच एजुकेटर प्रचुर शुक्ला को भी सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


