जादू, नाटक के जरिए क्षय रोग को लेकर लोगों को किया जागरूक
Deoria News - महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जादूगर ने जादू और नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने समय पर जांच और इलाज के महत्व पर जोर दिया। सरकार द्वारा टीबी की जांच और उपचार निःशुल्क उपलब्ध हैं। मरीजों को दवा का पूरा कोर्स लेना चाहिए।

देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास वेटिंग एरिया में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जादूगर ने जादू और नाटक के माध्यम से लोगों को क्षय रोग को लेकर जागरूक किया। बीमारी को छिपाने नहीं, समय से इलाज कराने की बात कही गई। लखनऊ से आए जादूगर सिकंदर ने कार्यक्रम के शुरू में कपड़े से जादुई छड़ी निकाली। इसके बाद खाली एक झोली से फूल निकालकर प्राचार्य, सीएमएस सहित अन्य विभागाध्यक्ष का स्वागत किया। जादूगर ने खाली डिब्बे में लकड़ी का बड़ा टुकड़ा निकालकर, कपड़े के तीन टुकड़े को जादुई तरीके जोड़कर तथा विभिन्न लंबाई की तीन रस्सी को एक साइज करके उदाहरण देकर लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी।
साथ ही बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया।मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने कहा कि टीबी एक संक्रामक रोग है, लेकिन समय पर जांच और पूरे कोर्स दवा के सेवन से बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार या वजन कम होने जैसे लक्षण होने पर तत्काल जांच करानी चाहिए। साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी की जांच और उपचार की सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीज को आशा के माध्यम से दवा उसके घर तक पहुंचाई जाती है। बीमारी को लेकर घबराना, उसका इलाज कराएं। टीबी एवं श्वास रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग शुक्ला ने कहा कि क्षय रोग को छिपाने नहीं चाहिए। लक्षण मिलने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। निर्धारित कोर्स तक दवा लेनी चाहिए। छोड़-छोड़ दवा खाने से बीमारी गंभीर हो सकती है।के निर्देशन में किया गया। इस दौरान डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. अंबू पाण्डेय, डॉ. अफसाना, डॉ. जफर अनीस, डॉ. शालनी, डॉ. प्रियंका, डॉ. प्रतिभा,डॉ. दीपक भास्कर, मान्धाता सिंह,जाहिद, सुनील सिंह, रविकांत आदि उपस्थित रहे।बिलिंग कराने में मरीजों को हुई परेशानी- टीबी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के चलते जांच के बिलिंग का कार्य कुछ देर तक बाधित रहा। इसकी वजह से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हुई। हालांकि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कार्य तेजी से होने लगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


