Deoria News: देवरिया मेडिकल कालेज में तीमारदार और डॉक्टर में मारपीट, तोड़फोड़

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News: महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में एक तीमारदार और चिकित्सक के बीच मारपीट हो गई। तीमारदार अपने सास का उपचार कराने आया था। चिकित्सक पर दबाव बनाने का आरोप लगा, जिसके कारण विवाद बढ़ा। स्थिति ऐसी बनी कि तीमारदार ने कई लोगों को बुला लिया। पुलिस ने उपद्रवी तीमारदार को हिरासत में ले लिया और जांच जारी है।

देवरिया मेडिकल कालेज में तीमारदार और डॉक्टर में मारपीट, तोड़फोड़
देवरिया मेडिकल कालेज में तीमारदार और डॉक्टर में मारपीट, तोड़फोड़

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में उपचार कराने के लिए गए एक तीमारदार व चिकित्सक के बीच शनिवार को मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीमारदार को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। मारपीट के चलते कुछ देर तक स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं। सदर कोतवाली के पिपरा चंद्रभान निवासी एक युवक अपनी सास का उपचार कराने के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में लेकर गया था। चिकित्सक ने वीपी जांच की। आरोप है कि युवक अपनी सास को भर्ती करने के लिए दबाव बनाने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

चिकित्सक का आरोप है कि तीमारदार अपशब्द बोलने के साथ ही मारपीट करने लगा। कर्मचारियों ने बीच बचाव किया तो आरोपी 20 से 25 लोगों को बेल्ट व डंडा लेकर बुला लिया और विवाद करने लगा। उधर तीमारदार का आरोप है कि उसके साथ कर्मचारियों ने मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया। इस दौरान इमरजेंसी का शीशा भी टूट गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी, कोतवाल शशिभूषण राय पुलिस बल के साथ पहुंच गए और आरोपी तीमारदार को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: देवरिया मेडिकल कालेज में तीमारदार और डॉक्टर में मारपीट, तोड़फोड़