भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा, देवरिया में खुली एंटी करप्शन की चौकी

भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा, देवरिया में खुली एंटी करप्शन की चौकी

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए एंटी करप्शन चौकी खोली गई है। यह चौकी जल्द ही थाने में विकसित होगी। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार की शिकायतें बढ़ने के बाद, एंटी करप्शन टीम अब हर गतिविधि पर नजर रखेगी और कार्रवाई करेगी। इसमें एक दारोगा और तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Nov 04, 2025 10:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

देवरिया, संजय यादव। आने वाले दिनों में जिले में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसेगा। शासन के निर्देश पर शहर में एंटी करप्शन का अब चौकी खोल दी गई है। जल्द ही इस चौकी को थाने के रूप में विकसित करने की योजना है। इसकी भनक लगने के बाद सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों में खलबली मच गई है। एंटी करप्शन टीम में तैनात पुलिसकर्मी अब सरकारी कार्यालयों की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे और कार्रवाई करेंगे। जिले में कभी राजस्व विभाग तो कभी कलेक्ट्रेट, विकास विभाग, आयकर कार्यालय, शिक्षा विभाग में घूस का घून लगने की शिकायतें मिलती हैं। आए दिन लोगों की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम गोरखपुर से जिले में पहुंचती है और कार्रवाई करती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस वर्ष कभी एंटी करप्शन की टीम तो कभी सीबीआई टीम ने घूस लेते हुए कर्मचारियों को दबोचा है। जिले में बढ़ते भ्रष्टाचार को देखते हुए अब जिले में एंटी करप्शन की चौकी खोल दी गई है। इसमें अभी एक दारोगा व तीन पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। हालांकि अभी लोगों को शिकायत गोरखपुर एंटी करप्शन कार्यालय में ही करनी होगी। शिकायत मिलने के बाद यहां तैनात पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी दी जाएगी और शिकायत को संज्ञान लेकर यह पुलिसकर्मी जांच करेंगे और सत्यता मिलने के बाद टीम के साथ कार्रवाई करेंगे। उधर जिला प्रशासन से एंटी करप्शन टीम ने विभाग, कर्मचारी व उनके मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी मांगी है।