बालक में राहुल और बालिका वर्ग में काजल बनी ओवरऑल चैंपियन
Deoria News - देवरिया के संत विनोबा महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मकसूदन मिश्र ने दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत की। राहुल राजभर और काजल पासवान बालक और बालिका वर्ग में ओवर आल चैंपियन बने। प्राचार्य ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला।

देवरिया, निज संवाददाता संत विनोबा महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के अध्यक्ष मकसूदन मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा के पास दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि और प्राचार्य द्वारा खेल ध्वज चढ़ाकर मार्चपास्ट करते खिलाड़ियों की सलामी ली गई और मशाल जलाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ओवर आलचैंपियन बालक वर्ग में राहुल राजभर और बालिका वर्ग में काजल पासवान रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल शारीरिक मानसिक और चारित्रिक विकास का एक मात्र साधन हैं। खेल के माध्यम से प्रकृति के साथ जुड़कर आप बड़ी से बड़ी उचाईयों को प्राप्त कर सकते हैं।
खेल जीवन का यर्थाथ बोध कराता है। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. अर्जुन मिश्र ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी के अंदर खेल भावना होना ज़रूरी है। व्यक्तित्व के विकास में खेल का बहुत बड़ा योगदान है। खेल हमें साहस, धैर्य के साथ विपरित परिस्थितियों का सामना करना सिखाता है। खेल समरसता को बढ़ाने वाला है, अनुशासन को बढ़ाने वाला है। विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार मिश्र रहे। बालक वर्ग के सौ मीटर दौड़ में राज शुक्ला तथा बालिका वर्ग में काजल पासवान, 200 मीटर दौड़ में बालक में मोहन और तथा बालिका में काजल पासवान, चार सौ मीटर दौड़ में सतवीर प्रसाद और बालिका वर्ग में काजल पासवान, गोला फेंक में बालक वर्ग में वैभव सिंह, बालिका वर्ग में अंकिता यादव, लंबी कूद और ऊंची कूद में बालक में राहुल राजभर, बालिका में डिंपल यादव, चक्रक्षेपण में बालक में सोमनाथ, बालिका में चांदनी सिंह, त्रिकूद में राहुल राजभर, भालाक्षेपण में रोहित राजभर विजयी रहे। उधर शिक्षकों की सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुजीत कुमार तथा गोलाक्षेपण में डॉ. विवेक मिश्रा विजयी रहे। कर्मचारियों में सौ मीटर दौड़ में मुख्तार प्रसाद तथा गोला क्षेपण में राकेश कुमार विजयी रहे। डॉ. मंतोष कुमार मौर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रो. वाचस्पति द्विवेदी, प्रो. अरविंद कुमार, प्रो. अशोक सिंह, प्रो. भूपेश मणि त्रिपाठी, डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. चंद्रेश बारी, डॉ. तूलिका पाण्डेय, डॉ. राजकुमार गुप्ता, डॉ. निखिल गौतम, डॉ. अविनव चौबे, डॉ. सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


