एएसपी ने थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

Mar 02, 2026 02:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक आनन्द कुमार पाण्डेय ने रामपुर कारखाना थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, मालखाना प्रबंधन, और साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

एएसपी ने थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने रामपुर कारखाना थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की समग्र व्यवस्था, कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना प्रबंधन, हवालात की सुरक्षा व्यवस्था तथा साफ-सफाई को देखा।थाना कार्यालय में विभिन्न रजिस्टरों, अपराध पंजिका, लंबित विवेचनाओं एवं अन्य अभिलेखों की समीक्षा की। पुराने माल मुकदमाती व अन्य जब्त सामान के निस्तारण की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को विधिक प्रावधानों के तहत समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मालखाना में रखे सामान की सूची, अभिलेखीकरण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेस व बैरक की साफ-सफाई एवं अनुशासन व्यवस्था को संतोषजनक बनाए रखने के निर्देश दिए। शस्त्रागार में उपलब्ध शस्त्रों की नियमित सफाई, रख-रखाव और परीक्षण कर उन्हें मानकनुसार सुरक्षित रखने पर जोर दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी तथा थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।