
वार्षिकोत्सव में शानदार नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों ने बांधी शमां
Deoria News - देवरिया में स्कॉलर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल और किड्जी का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने नृत्य, नाटक और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। मुख्य अतिथि विजय लक्ष्मी गौतम ने आयोजन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
देवरिया, निज संवाददाता। स्कॉलर्स सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल व किड्जी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को महाराजा अग्रसेन इण्टर कालेज में किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य, नाटक समेत विभिन्न शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम व विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र चौरसिया ने दीप- प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में बच्चों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें कक्षा सातवीं के छात्र अंश, मीहिर, अवनी, सिद्धि तथा आदर्श ने नृत्य प्रस्तुत किया। सीनियर केजी के छात्र ओम राय, आद्विक राय, रेयांश प्रताप, प्रासी, आरोही ने कोली डांस प्रस्तुत किया, इस डांस ने वार्षिकोत्सव के थीम भारत फ्रॉम ट्रेडिशन टू ट्रांजिशन को सार्थक रूप प्रदान किया।
छोटे बच्चों ने जंगल थीम तथा फास्ट फूड पर जन जागरूकता बढ़ाने पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देख लोग झूम उठे। वहीं इसके अलावा कक्षा तीसरी व चौथी के छात्र शौर्य, अमृतेश, राजवीर, कुशाग्र ने शिव तांडव पर नृत्य कर पूरा वातावरण शिवमय कर दिया। जबकि प्ले ग्रुप के छात्र रौनक, शौर्य, रूहान, निवान, रिसिक, शान्वी, आर्या, श्रीनिका ने नृत्य प्रस्तुत कर सबको ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा मंच कौशल का विकास करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य सपना केजरीवाल ने सभी अतिथियों स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय के निदेशक राजकुमार अग्रवाल, उपनिदेशक निकुंज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




