Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsAnkita Prajapati Wins Gold Medal at State Athletics Championship
राज्य स्तर पर एथलेटिक्स में छात्रा अंकिता ने जीता गोल्ड

राज्य स्तर पर एथलेटिक्स में छात्रा अंकिता ने जीता गोल्ड

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया की अंकिता प्रजापति ने 69 वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने ऊंची कूद में 148 सेमी और त्रिकूद में 10.4 मीटर की छलांग लगाकर क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल किया। अंकिता को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

Tue, 4 Nov 2025 10:43 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। 69 वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जिले के तरकुलवा की रहने वाली अंकिता प्रजापति ने गोल्ड मेडल जीता है। अंकिता ने उंची कूद में 148 सेमी ऊंचाई कूद कर अपने वर्ग में स्वर्ण एवं त्रिकूद में 10.4 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। उनकी इस सफलता पर सोमवार को राजकीय इण्टर कालेज में उन्हे सम्मानित किया गया। तरकुलवा के सरैनी स्थित श्रीमति पाना देवी इंण्टर कालेज की नौवीं की छात्रा अंकिता प्रजापति ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर 17 बालिका वर्ग में तहसील स्तर, जिला स्तर एवं मण्डल पर प्रतिभाग किया था, जिसमें तीनों जगहों पर अंकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ही गोल्ड मेडल जीता था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मण्डल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के बाद अंकिता को प्रदेश स्तर पर मण्डल की ओर से प्रतिभाग करने के लिए चयनित किया गया था। जिसके बाद अंकिता ने प्रयागराज में आयोजित हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर ऊंची कूद में 148 सेमी ऊंचाई कूद कर अपने वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं त्रिकूद में 10.4 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक भी हासिल किया। अंकिता के जिले में आगमन पर सोमवार को राजकीय इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य व जनपदीय खेल के आयोजक रामकिंकर मिश्र ने माला पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद, ज्ञानेश पांडे, खेल शिक्षक विनोद कुमार, संदीप कुमार, अभिषेक सिंह, दिव्या पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। वहीं अंकिता के इस सफलता पर परिवार व उनके शुभचिंतकों ने बधाई देने के साथ ही खुशी जताई है।