सूरज के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों का प्रदर्शन, शव रखकर किया अंडरपास जाम
Deoria News - भटनी (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज पुत्र मधु राजभर की संदिग्ध मौत
भटनी (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज पुत्र मधु राजभर की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने शव को रखकर भटनी- साहोपार बायपास स्थित अंडरपास को जाम कर दिया, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा।बताते चलें कि रविवार की सुबह जेडी पब्लिक स्कूल के पीछे बाग में पेड़ से लटकता हुआ सूरज का शव मिला था। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजन बदहवास हो गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जिसमें फंदे से लटकने की पुष्टि हुई थी।
सोमवार सुबह करीब 8 बजे परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आए और अंडरपास को जाम कर दिया। उनका आरोप है कि सूरज ने पिवकोल के पास मार्ग दुर्घटना में घायल होने की जानकारी दी थी, लेकिन वहां कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे फंदे से लटका दिया गया। सूचना मिलते ही थानेदार मृत्युंजय राय, सीओ अंशुमान श्रीवास्तव समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और लोगों को समझाने में जुट गया। परिजनों ने नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। करीब साढ़े 9 बजे पुलिस के समझाने के बाद आवागमन सामान्य हुआ।सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


