बनते ही उखड़ने लगी सड़क, घटिया निर्माण का आरोप

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

नवलपुर के चक मुकाम अली में एक सप्ताह पहले बनी सड़क जल्दी ही उखड़ने लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया निर्माण के कारण सड़क की गिट्टियां बिखर रही हैं। उन्होंने सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में मरम्मत नहीं हुई, तो वे आंदोलन करेंगे।

बनते ही उखड़ने लगी सड़क, घटिया निर्माण का आरोप

नवलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। विकास खण्ड के राजस्व ग्राम चक मुकाम अली में एक सप्ताह पूर्व बनी पिच सड़क निर्माण के साथ ही उखड़ने लगी है। सड़क की गिट्टियां जगह-जगह से निकलकर बिखर रही हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है। नवलपुर चौराहे से कौड़ियां मिश्र होते हुए डोलछपरा स्थित छोटी गंडक पुल तक जाने वाले मार्ग पर गांव के प्राथमिक विद्यालय से पूर्व प्रधान जीनत अकील के घर तक सड़क की रिपिचिंग कराई गई थी। निर्माण के कुछ ही दिनों बाद सड़क की परत उखड़ने लगी और गिट्टियां अलग होकर किनारों पर जमा हो गई हैं।ग्रामीणों

का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई गई थी, लेकिन ठेकेदार ने शिकायत को नजरअंदाज कर दिया। कांग्रेस नेता सैयद फिरोज अहमद ने बताया कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई, जिसका परिणाम अब सामने है। इस दौरान गांव के अब्दुल मन्नान, डॉ खालिद अख्तर, इरफान अंसारी, सैयद अकील अहमद, सैयद बदरुल हुदा, आदिल अहमद, राजू, अहमद कैफ समेत अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो हम सभी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।