इमरजेंसी सेवाओं में अहम भूमिका निभाते हैं एम्बुलेंस चालक
देवरिया में 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने मेडिकल कालेज परिसर में पायलट दिवस मनाया। इस अवसर पर एम्बुलेंस पायलटों ने एक-दूसरे को बधाई दी। गोरखपुर मंडल के रीजनल मैनेजर ने बताया कि हर साल 26 मई को इस दिन पायलटों के योगदान को सम्मानित किया जाता है।

देवरिया, निज संवाददाता। जनपद में 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों सोमवार को मेडिकल कालेज परिसर में पायलट दिवस मनाया गया। इस दौरान एम्बुलेंस पर तैनात पायलटों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। गोरखपुर मंडल के रीजनल मैनेजर दिग्विजय मौर्या ने बताया कि ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा प्रत्येक वर्ष 26 मई को पायलट दिवस मनाया जाता है। इस दिन एम्बुलेंस पायलटों के योगदान को सम्मानित किया जाता है। पायलट एम्बुलेंस सेवा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने,आपदा एवं आपात स्थितियों में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा ने कहा कि ईएमटी आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को सेवाएं प्रदान कर उनकी जान बचाने का कार्य करते हैं।
एम्बुलेंस सेवाओं में पायलट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने पायलट दिवस पर सभी पायलट कर्मचारियों को बधाई दीं। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस पायलट इमरजेंसी सेवाओं की रीढ़ हैं। मेडिकल इमरजेंसी के दौरान हर पल कीमती होता है, और ऐसे समय में पायलट का योगदान किसी हीरो से कम नहीं होता। ट्रैफिक, समय के दबाव और मरीज की नाजुक स्थिति के बीच उनका धैर्य और जिम्मेदारी सराहनीय है। इसमें जिला एम्बुलेंस कोऑर्डिनेटर राहुल पाण्डेय, सोनू जायसवाल, प्रताप सिंह, एम्बुलेंस चालक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


