
कोटेदार ने एसआई पर शिकायत का लगाया आरोप
Deoria News - देवरिया के कोटेदार अखिलेश मिश्र ने पूर्ति निरीक्षक पर बार-बार दूसरे के नाम से शिकायत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिकायतें एक ही मोबाइल नंबर से की जा रही हैं, जिसका दुरुपयोग किया जा रहा है। अखिलेश ने अधिकारियों से जांच की मांग की है और पूर्ति निरीक्षक को कार्यमुक्त करने की अपील की है।
देवरिया, निज संवाददाता। एक कोटेदार ने पूर्ति निरीक्षक पर दूसरे के नाम पर बार-बार शिकायत कराकर प्रताड़ित करने की शिकायत संयुक्त आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग गोरखपुर व अन्य अधिकारियों से की है। इसमें विभिन्न नामों से एक ही मोबाइल नंबर से शिकायत कराने का सबूत भी दिया है। जिसके मोबाइल नंबर से आनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी है उसने लिखित व वीडियो में कहा है कि शिकायत उनके द्वारा नहीं किया गया है और पूर्ति निरीक्षक ने उनके मोबाइल नंबर का दुरूपयोग किया है। रामपुर कारखाना विकास खण्ड के मुण्डेरा मिश्र के कोटेदार अखिलेश मिश्र ने शिकायत में कहा है कि बनकटा ब्लाक के पूर्ति निरीक्षक द्वारा दूसरे के नाम से बार-बार एक ही मोबाइल नंबर का प्रयोग कर मुख्यमंत्री पोर्टल, डाक से उनके दुकान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर प्रताड़ित, शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिकायत में दर्ज मोबाइल नंबर वाले व्यक्ति से उन्होंने संपर्क किया। उस व्यक्ति ने लिखित में कहा कि उनके मोबाइल नंबर से बनकटा के पूर्ति निरीक्षक ने शिकायत दर्ज कराया था, उनके ओटीपी मांगने पर वह दिये थे। लेकिन उन्हे नहीं पता था कोटेदार अखिलेश मिश्र के खिलाफ शिकायत करने को ओटीपी मांगा गया है। जबकि अखिलेश मिश्र से कभी उनका कोई संपर्क नहीं रहा है। अखिलेश ने कहा है कि इसके पहले अहिरौली बघेल, मुण्डेरा लाला रमेश तिवारी के नाम पर उक्त व्यक्ति के मोबाइल नंबर से शिकायत किया गया था। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को कार्यमुक्त कर गोरखपुर संबंद्ध करने, शिकायत की जांच करने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


