Deoria News: बिहार भेजी जा रही 68 पेटी देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: -स्कार्पियो से भेजी जा रही थी देसी शराब, पुलिस को सिकटिया बाजार से मिली सफलता

Deoria News: बिहार भेजी जा रही 68 पेटी देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। एक बार फिर जिले में शराब तस्करी तेज हो गई है। स्कार्पियो से बिहार भेजी जा रही 68 पेटी देसी शराब श्रीरामपुर पुलिस ने सिकटिया बाजार के समीप से पुलिस ने बरामद किया। हालांकि तस्कर मौके से फरार हो गए। अब पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

पुलिस की जांच

शनिवार की तड़के श्रीरामपुर थाने की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच सिकटिया बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास एक स्कार्पियो संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली। काफी देर तक पुलिस वाहन स्वामी व संबंधित व्यक्ति की तलाश करती रही, लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने स्कार्पियो की जांच कराई। जांच में स्कार्पियो से 68 पेटी देसी शराब बरामद की गई। शराब मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। पेट्रोल पंप समेत कई जगहों पर लगे सीसी कैमरे के फुटेज को भी पुलिस ने खंगाला, ताकि शराब तस्करों तक आसानी से पहुंचा जा सके। लेकिन अभी पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही शराब तस्करों को पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस की सक्रियता

एक दिन पहले ई-रिक्शा से भेजी जा रही शराब की खेप को भी पुलिस ने था पकड़ा

पुलिस की सक्रियता हाल के दिनों में बढ़ गई है। शराब तस्करों पर पुलिस लगातार नकेल कसने का प्रयास कर रही है। एक दिन पहले भी दो ई-रिक्शा से बिहार भेजी जा रही शराब की खेप को पुलिस ने पकड़ा था। साथ ही दो तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लगातार शराब तस्करों के पकड़े जाने के बाद पुलिस की सक्रियता बार्डर इलाके में और बढ़ा दी गई है।

सामान्य प्रश्न

हाल ही में पुलिस ने कितनी पेटी शराब बरामद की?
पुलिस ने 68 पेटी देसी शराब बरामद की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।