ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियादेवरिया महोत्‍सव में कृषि मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, धूमधाम से हुआ समारोह 

देवरिया महोत्‍सव में कृषि मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, धूमधाम से हुआ समारोह 

देवरिया महोत्सव का आगाज शुक्रवार को चीनी मिल ग्राउंड परिसर में धूमधाम से हुआ। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा की। कृषि मंत्री ने...

देवरिया महोत्‍सव में कृषि मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, धूमधाम से हुआ समारोह 
हिन्‍दुस्‍तान टीम,देवरिया Fri, 24 Jan 2020 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया महोत्सव का आगाज शुक्रवार को चीनी मिल ग्राउंड परिसर में धूमधाम से हुआ। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा की। कृषि मंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश दिवस है। 

इसका शुभारंभ तत्कालीन राज्यपाल रामनाईक की सलाह पर पहली बार 24 जनवरी 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इस अवसर पर देवरिया में आज उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने अपने भाषण में सरकार की पिछले तीन साल की उपलब्धियां गिनायीं।

इससे पूर्व परिषदीय विद्यालय की बच्चियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान सलेमपुर के सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, रामपुर कारखाना के विधायक कमलेश शुक्ल, एमएलसी रामसुंदर दास, गन्ना संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, डीएम अमित किशोर, एसपी श्रीपति मिश्र, सीडीओ शिवशरनप्पा जीएन आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें