कृषि ज्ञान केंद्र पर आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर का होगा निर्माण

Jan 14, 2026 09:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - देवरिया में कृषि ज्ञान केन्द्र पर अत्याधुनिक ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण 181.51 लाख रुपये की लागत से होगा, जिससे किसानों को नई तकनीक और प्रशिक्षण मिलेगा। यह परियोजना पीएम-आर.के.वी.वाई./एस.ए.डी.पी. योजना के अन्तर्गत होगी और किसानों के लिए रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी।

कृषि ज्ञान केंद्र पर आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर का होगा निर्माण

देवरिया, निज संवाददाता। सदर तहसील के मेहड़ा स्थित कृषि ज्ञान केन्द्र पर अत्याधुनिक ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। यह ट्रेनिंग सेंटर 181.51 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा, जिससे क्षेत्र में कृषि अनुसंधान, प्रशिक्षण और नवाचार को नई गति मिलेगी। ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण के लिए शासन द्वारा ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या के अधीन मेहड़ा स्थित संचालित हो रहे कृषि ज्ञान केन्द्र पर ट्रेनिंग सेन्टर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस केन्द्र पर 181.51 लाख रुपये की लागत से ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण कक्ष, सेमिनार हॉल, स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशाला व डिजिटल संसाधनों से युक्त भवन का निर्माण कराया जाएगा। इससे किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि छात्रों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। यह परियोजना कृषि विभाग के पीएम-आर.के.वी.वाई./एस.ए.डी.पी. योजना के अन्तर्गत संचालित की जाएगी। -------------------------- किसानों को नई तकनीकि से जोड़ने में मिलेगा मदद कृषि ज्ञान केन्द्र पर ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण होने से किसानों को कृषि से संबंधित नई तकनीकि से जोड़ने में मदद मिलेगी। इस केंद्र के माध्यम से उन्नत खेती तकनीक, जैविक खेती, मृदा परीक्षण,नवीन कृषि अनुसंधानों पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों से जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे परंपरागत खेती से आगे बढ़कर आधुनिक और लाभकारी कृषि को अपनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही, युवाओं को कृषि क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।