
अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू
Deoria News - देवरिया में अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों और कोविड में अनाथ बच्चों के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी से प्रारंभ हुई है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए 160 और 140 सीटें निर्धारित की गई हैं।
देवरिया, निज संवाददाता। गोरखपुर जनपद के सहजनवां स्थित अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों व कोविड में अनाथ बच्चों के प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन की प्रक्रिया 1 जनवरी से प्रारंभ हो गई है। इसके लिए ऑफ या ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर पर पात्रता पूरी करने वाले अविभावक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण होने पर प्रवेश मिलेगा। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे निर्माण श्रमिक जिनका पंजीयन तीन वर्ष पूर्ण हो चुका है वे अपने बच्चों को कक्षा 6 व 9 वीं कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कोविड में जो बच्चे अपने माता पिता खो चुके हैं, महिला एवं बाल विकास विभाग के पंजीकृत बच्चे, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र बच्चे नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश हेतु आवेदन करने के पात्र हैं।
इसके लिए ऑनलाइन व आफ लाइन आवेदन किया जा सकता है। 15 फरवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। बालक बालिका के प्रवेश हेतु बराबर-बराबर सीट निर्धारित: सहजनवां में संचालित अटल आवासीय विद्यालय में बालक बालिका दोनों के प्रवेश हेतु बराबर-बराबर सीट निर्धारित है। कक्षा 6 में प्रवेश हेतु 160 व कक्षा 9 में प्रवेश हेतु 140 सीट निर्धारित है। इसमें जिन बच्चों का प्रवेश होता है सरकार द्वारा उनके रहने खाने व पढ़ाई के लिए नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। इसके अलावा उनके लिए स्मार्ट क्लास का भी इंतजाम किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 व 9 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए ऑनलाइन व आफ लाइन आवेदन किया जा सकता है। 31 जनवरी तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित है। स्कन्द कुमार मिश्र, सहायक श्रम आयुक्त

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




