Deoria News: निबंधन ऑफिस में सहायक ने नहीं किया योगदान
Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। कनिष्ठ सहायक निबंधन राजीव कुमार निगम एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी रुद्रपुर कार्यालय में योगदान नहीं दिए हैं। कार्यालय में कनिष्ठ सहायक की कमी के कारण कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। 26 जून को अवकाश के दिन रिकॉर्ड रूम में फाइल ढूंढने का एक वीडियो वायरल हुआ था।

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। आदेश के एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी निबंधन ऑफिस में कनिष्ठ सहायक निबंधन ने नये जगह पर योगदान नहीं दिया है। एआईजी स्टांप ने 25 अगस्त को सदर निबंधन ऑफिस से कनिष्ठ सहायक निबंधन राजीव कुमार निगम को रुद्रपुर संबंद्ध किया। रुद्रपुर निबंधन ऑफिस में जून से कनिष्ठ सहायक निबंधन का पद रिक्त है। लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी आदेश का पालन नहीं किया गया। आरके निगम करीब एक दशक से सदर निबंधन ऑफिस में जमे हैं। उप निबंधक रूद्रपुर ने एआइजी को 5 अगस्त को अवगत कराया कि निबंधन कार्यालय के कनिष्ठ सहायक गोरखनाथ पति त्रिपाठी व मनोज कुमार श्रीवास्तव 30 जून व 31 जुलाई को रिटायर हो गये। इसके बाद कार्यालय में नियमित कनिष्ठ सहायक निबंधन नहीं है। उन्होंने कार्यालय के दैनिक कार्य बैनामा, नकल, तलाश मुआवना तथा प्राप्त राजस्व धनराशि को बैंक में जमा कराने को नियमित कनिष्ठ सहायक निबंधन की मांग की। इस पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन अजय धर्मराज सिंह ने 25 अगस्त को कार्यालय उप निबंधक देवरिया सदर में तैनात कनिष्ठ सहायक निबंधन राजीव कुमार निगम को कार्यालय उप निबंधक रूद्रपुर में कनिष्ठ सहायक निबंधन कार्य को संबद्ध किया।
कनिष्ठ सहायक की कमी
लेकिन एआईजी के आदेश के एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी कनिष्ठ सहायक निबंधन राजीव कुमार निगम ने रूद्रपुर उप निबंधक कार्यालय में योगदान नहीं दिया है। जिससे कनिष्ठ सहायक की कमी से जूझ रहे निबंधन कार्यालय में कार्य करने में दिक्कतें आ रही है। आरके निगम बुधवार को भी सदर तहसील के निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री से संबंधित कार्य निपटाते रहे।
रिकॉर्ड रूम का वायरल वीडियो
अवकाश के दिन रिकॉर्ड रूम में फाइल ढूंढने का वायरल हुआ था वीडियो
सदर निबंधक आफिस में राजीव कुमार निगम करीब एक दशक से कनिष्ठ सहायक निबंधन पद पर तैनात हैं। 26 जून को मोरर्हम का अवकाश होने के बाद भी आरके निगम का सदर रजिस्ट्री आफिस खोलकर कुछ बाहरी लोगों के साथ रिकार्ड रूम में फाइल ढूढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था। तब सवाल उठा था कि आखिर वह कौन सी ऐसी महत्वपूर्ण फाइल थी कि अवकाश के दिन आफिस खोलकर बाहरी लोगों के साथ रिकार्ड रूम में खोजा जा रहा था। हालांकि बाद में इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।


