
देवरिया में आभूषण दुकानदार ने महिला समेत चार पर फेंका एसिड, दो गंभीर
Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र में गुरुवार की
देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर आभूषण के लेनदेन के विवाद में एक ज्वैलरी दुकानदार ने महिला समेत चार लोगों के ऊपर एसिड फेंक दिया। जिससे वह झुलस गए। सभी को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जिसमें से एक युवक व उसकी बहन की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच कर रही है। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला मायके के गांव के रहने वाले एक आभूषण दुकानदार के यहां आभूषण रखी थी। महिला का आरोप है कि उसके आभूषण की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक है।

उसने आभूषण को बंधक रखा था। रुपया भी वह जमा कर दी है, अब आभूषण मांगने पर आभूषण दुकानदार आभूषण नहीं दे रहा है। उसी को लेकर अपने भाई व अन्य लोगों के साथ मईल चौराहा स्थित सराफा की दुकान पर पहुंची और आभूषण की मांग करने लगी। इस पर दुकानदार नाराज हो गया और महिला, उसके भाई समेत कई लोगों पर एसिड फेंक दिया। जिससे महिला, उसका भाई समेत चार लोग झुलस गए जबकि कुछ अन्य लोगों पर भी छींटा पड़ गया। चार लोगों को उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सक ने चार लोगों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। महिला व उसके भाई की हालत गंभीर है। मईल के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आभूषण के विवाद में दुकानदार ने कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंका है। मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




