Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsAccident on Mauni Amavasya Jeep Overturns Five Injured Near Barhaj
देवरिया: मौनी अमावस्या पर स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की जीप पलटी, पांच घायल, दो गंभीर

देवरिया: मौनी अमावस्या पर स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की जीप पलटी, पांच घायल, दो गंभीर

संक्षेप:

Deoria News - महदहां (देवरिया) में रविवार को मौनी अमावस्या पर बरहज सरयू नदी में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Jan 18, 2026 09:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

महदहां, (देवरिया) हिंदुस्तान टीम। जिले के मईल थाना क्षेत्र के पिपरा रामधर के समीप रविवार की सुबह मौनी अमावस्या पर बरहज सरयू नदी में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे जीप में सवाल पांच लोग घायल हो गए, उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य सलेमपुर पहुंचाया गया, जहां से दो की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। सुबह एक जीप सलेमपुर से बरहज जा रही थी। जीप में स्नान करने जाने वाले श्रद्धालु सवार थे। अभी वाहन पिपरा रामधर के समीप पहुंचा था कि अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया और उसमें सवार लोग घायल हो गया।

घायल रामप्रवेश चौहान पुत्र सरजू निवासी धवरिया कार, उनकी पत्नी चुन्नी देवी, सलेमपुर उपनगर के परशुराम धाम निवासी रम्भा देवी पत्नी विक्की शंकर, प्रभुनाथ पुत्र राज बहादुर व उनकी पत्नी गीता देवी को उपचार के लिए सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने प्रभुनाथ व उनकी पत्नी रम्भा की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;