देवरिया में बारात से लौट रही कार पलटी, 13 लोग घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - भाटपाररानी-मझौली मार्ग पर मंगलवार सुबह एक अर्टिगा कार पलट गई, जिसमें 13 लोग घायल हुए। घटना जिरासो गांव के पास हुई, जब गिरधारी गोंड़ अपने परिवार के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनकी हालत अब स्थिर है।

देवरिया में बारात से लौट रही कार पलटी, 13 लोग घायल
भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भाटपाररानी–मझौली मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार 13 लोग घायल हो गए। हादसा भाटपाररानी थाना क्षेत्र के जिरासो गांव के समीप हुआ।

भाटपाररानी थाना क्षेत्र के लाखोपार निवासी गिरधारी गोंड़ अपने परिवार के महिला, पुरुष और बच्चों के साथ अर्टिका कार से भटनी थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जिरासो के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार का शीशा तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।

Voice of UP
घायलों में चालक गिरधारी गोंड़ के अलावा सुधा देवी (38) पत्नी महेश कुमार, छाया देवी (30) पत्नी त्रिलोकी प्रसाद, नंदनी (16) पुत्री महाकाल, गौरी देवी (65) पत्नी मिश्री गोंड़, हार्दिक (10) पुत्र गिरधारी गोंड़, राजकुमार (21) पुत्र गिरधारी, त्रिलोकी (45) पुत्र मिश्री गोंड़ समेत अन्य लोग शामिल हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।