
मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, दर्जन भर घायल
Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरजम के समीप
देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरजम के समीप सोमवार को मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप में सवार दर्जन भर श्रद्धालु घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने एक की हालत गंभीर देख महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जबकि बाकी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। सुरौली थाना क्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग पटवारी टोला निवासी राम नगीना चौहान का बेटा दुबई से गांव आया है। इस लिए गांव व रिश्तेदारी के लोगों के साथ वह गोरखपुर जनपद के तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन के लिए पिकअप से जा रहे थे।
अभी देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर सिरजम गांव के पास पहुंचे थे कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप में सवार साधना (14), अलंका (14), खुशी (10), रितेश (10), गुड़िया (20), अलका (18), पूनम (19), ममता (40), सरिता (35) राजरानी (70), शेषनाथ राजभर (65), राजेन्द्र (65), रामहरी (65), रामदरस (60), रामबली (55) और रामनगीना चौहान (50), श्रीनिवास (55) घायल हो गए, सभी को उपचार के लिए सीएचसी गौरीबाजार पहुंचाया गया। जिसमें से श्री निवास की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




