परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर एक छात्र रस्टीकेट
Deoria News - देवरिया, निज संवाददता। बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर एक छात्र को रस्टीकेट कर दिया गया। इस कार्रवाई

देवरिया, निज संवाददता। बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर एक छात्र को रस्टीकेट कर दिया गया। इस कार्रवाई से परीक्षार्थियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार से बाबा राघवदास पीजी कॉलेज में बीएड द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2025-26 की परीक्षा शुरू हो गई। कॉलेज को नौ महाविद्यालयों का सेंटर बनाया गया है। प्रथम दिन अपराह्न एक बजे से चार बजे तक स्कूल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप विषय की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान एक छात्र अनुचित साधन का प्रयोग कर रहा था। सचल दल के मुख्य नियंता प्रो. रजनीश कुमार और प्रोफेसर हरिशंकर गोविन्द राव की छात्र पर नजर पड़ गई।
पूछताछ के दौरान छात्र इधर-उधर की बातें करने लगा। उसके बाद छात्र को रस्टीकेट कर दिया गया। प्राचार्य प्रो. प्रताप नारायण सिंह ने बताया कि परीक्षा की सुचिता से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। एक छात्र को नकल करते पकड़े जाने पर रस्टीकेट कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


